मतों के आधार पर परिणाम घोषित करने और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड के यूएमएस चाया में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष पद के चुनाव को बिना किसी ठोस कारण के विवादित घोषित किए जाने पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच कर मतदान के आधार पर परिणाम घोषित करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि अध्यक्ष पद का चुनाव पूरी तरह मतदान प्रक्रिया के तहत कराया गया था। मतदान संपन्न होने के बाद जब एक प्रत्याशी को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए, तो पूर्व अध्यक्ष के कहने पर अचानक चुनाव को विवादित घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह फैसला लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है। उनका यह भी कहना है कि देवेंद्र यादव को कोई सदस्य मत प्राप्त नहीं हुआ था।
चुनाव रद्द किए जाने से नाराज ग्रामीणों और अभिभावकों ने कहा कि मतदान के आधार पर परिणाम घोषित कर विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाना चाहिए, ताकि विद्यालय का संचालन और विकास कार्य प्रभावित न हों।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए चुनाव परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग की है। उनका कहना है कि पारदर्शी निर्णय से ही अभिभावकों और ग्रामीणों का विश्वास बना रहेगा।






















Total Users : 1102859
Total views : 2915593