Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा: चार लोग गंभीर रूप से घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घायलों में मुस्तकीम अंसारी की पत्नी व मिनाज अंसारी हजारीबाग रेफर, फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी

मयूरहंड (चतरा): चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल मुस्तकीम अंसारी की पत्नी की हालत गंभीर होने पर उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रेलर को बचाने के प्रयास में विपरीत दिशा से आ रही अपाची और होंडा शाइन बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में सुंदरडीहा (मधनिया) निवासी मिनाज अंसारी की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हजारीबाग रेफर किया गया है। वहीं उनकी मां सहीना खातून भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज हजारीबाग में चल रहा है। मुस्तकीम अंसारी की पत्नी को भी गंभीर स्थिति के कारण हजारीबाग भेजा गया है। अन्य दो घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मानवता की मिसाल पेश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार ट्रेलर चालक की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment