Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बोल बम के जयघोष से गूंजा बाबा धाम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ, पट खुलते ही शुरू हुआ जलार्पण; पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

देवघर: विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ गुरुवार तड़के बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था और भक्ति के अद्भुत वातावरण के बीच हुआ। प्रातः 4:02 बजे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके साथ ही पूरा मंदिर परिसर और कांवरिया पथ “बोल बम” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

श्रावणी मेले के पहले दिन सुबह से ही लाखों शिवभक्त लंबी कतारों में खड़े होकर अनुशासित ढंग से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए आगे बढ़ते नजर आए। बाबा नगरी पूरी तरह शिवमय वातावरण में डूबी रही और हर ओर भक्तिभाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर, क्यू कॉम्प्लेक्स, कांवरिया पथ तथा प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर, पेयजल, स्वच्छता, सूचना केंद्र, नियंत्रण कक्ष और यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन का अनुमान है कि श्रावणी मेले के पहले ही दिन लाखों कांवरिये बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व के साथ देवघर की पावन धरती एक बार फिर शिवमय हो उठी है। दूर-दराज़ राज्यों से पहुंचे कांवरियों में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ के साथ बाबा धाम में भक्ति, विश्वास और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिल रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment