Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिले के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त ने किया वितरण, सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश

चतरा। अपर सचिव, परिवहन विभाग, झारखंड, रांची के पत्रांक-170, दिनांक 24 जुलाई 2026 के आलोक में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा जिले के 17 चयनित लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया। समाहरणालय में आयोजित सांकेतिक कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद ने लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित करते हुए उन्हें सुरक्षित, जिम्मेदार एवं यातायात नियमों के अनुरूप वाहन संचालन की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च की स्थापना के लिए परिवहन विभाग, झारखंड एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर का राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया, जिसके तहत चतरा में भी चयनित लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए गए।

इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार चालक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लाभुकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में 1 जुलाई से 25 अगस्त 2026 तक विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक पत्थलगड़ा, चतरा, कुंदा, प्रतापपुर, हंटरगंज एवं कान्हाचट्टी प्रखंडों में शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 1,058 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 707 आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि शेष प्रखंडों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं लाभुक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment