किसानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने मुआवजे का दिया भरोसा
कुंदा (चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र के सिक्कीदाग गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार बैलों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है, वहीं प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार सभी पशु घर के पास बने मचान में बंधे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से योगेंद्र गंझू के दो बैल, झबर गंझू का एक बैल तथा दिनु गंझू का एक बैल मौके पर ही मर गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुखिया अनीता देवी के प्रतिनिधि अखिलेश प्रसाद यादव एवं पंच सदस्य प्रतिनिधि अनिल भोक्ता घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी तथा प्रशासन से प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।
इस संबंध में अंचल अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि आपदा राहत कोष के तहत नियमानुसार पीड़ित किसानों को सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद किसानों को जल्द राहत प्रदान की जाएगी।




















Total Users : 1089005
Total views : 2896021