Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गांव में किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खरीफ किसान गोष्ठी के तहत 50 किसानों को मिला बीज, आधुनिक खेती अपनाने पर दिया गया जोर

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड पंचायत अंतर्गत सलगा गांव में बुधवार को खरीफ किसान गोष्ठी के तहत किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग की ओर से किया गया, जिसमें किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में बीटीएम प्रभात कुमार सिंह ने कुल 50 किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया। इस दौरान किसानों को खरीफ मौसम में वैज्ञानिक तरीके से मक्का की खेती करने, उन्नत बीजों के उपयोग तथा बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक कृषि तकनीकों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण बीज एवं कृषि योजनाओं की सराहना करते हुए इसका लाभ उठाने की बात कही। अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment