दो दर्जन से अधिक लोगों की हुई आंखों की जांच, मोतियाबिंद मरीज को ऑपरेशन के लिए भेजा गया
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारीसाखी पंचायत भवन में सोमवार को लोकनायक जयप्रकाश नेत्र अस्पताल, बहरा आश्रम के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
जांच के दौरान एक मरीज में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिसे निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं एक अन्य मरीज बाद में अस्पताल पहुंचकर अपना ऑपरेशन एवं आवश्यक उपचार कराएगा। अस्पताल की ओर से जांच से लेकर ऑपरेशन और उपचार तक की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिविर में डॉ. प्रवीण सिंह, नर्स सुनीता देवी, कविता देवी एवं सागर सिंह ने लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। इस दौरान ग्रामीणों को आंखों की नियमित जांच कराने तथा नेत्र संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह भी दी गई।
ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर आयोजित इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रही है।




















Total Users : 1174346
Total views : 3004876