लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर कांवड़ यात्रा को लेकर तेतरतर बोल बम समिति ने जनप्रतिनिधियों को दिया आमंत्रण
लोहरदगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी थाना रोड, बालिका स्कूल के निकट स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक से ‘तेतरतर बोल बम समिति’ के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में लोहरदगा एवं गुमला जिले के सैकड़ों शिव भक्त भाग लेंगे।
सभी कांवड़िया लोहरदगा स्थित शंख नदी से पवित्र जल भरकर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ रांची स्थित सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा का शुभारंभ श्रावणी माह की प्रथम सोमवारी के पूर्व रविवार, 2 अगस्त को प्रातः 7:30 बजे कांवड़ एवं कमंडल में जल लेकर विधि-विधान के साथ किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया निमंत्रण पत्र
कार्यक्रम को भव्य बनाने और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, धार्मिक संगठनों तथा सनातनी बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति हेतु समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत, पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू तथा स्थानीय विधायक डॉ॰ रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल से मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और निमंत्रण पत्रक सौंपकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
निमंत्रण देने वालों में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:
कार्यक्रम का आमंत्रण देने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शिवभक्त ओमप्रकाश सिंह, समिति अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा “बाबू”, सचिव आनंद ठाकुर, मोहन दुबे, पावन एक्का, संजय बर्म्मन, शशि वर्मा, आशीष कुमार, सत्या कुमार एवं गुड्डू राय सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे






















Total Users : 1085356
Total views : 2890815