Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अग्निवीरों का भव्य स्वागत, देशभक्ति के रंग में रंगा ढोढ़ी नदी तट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सेना के लिए चयनित युवाओं का हुआ सम्मान, “भारत माता की जय” के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ी नदी के पावन तट पर भारतीय सेना के लिए चयनित अग्निवीरों के सम्मान में भव्य एवं भावनात्मक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और गर्व का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने सेना के लिए चयनित युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशवंत दांगी एवं बाल्मीकि कुमार सुमन उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी समारोह में भाग लेकर अग्निवीरों का उत्साहवर्धन किया।

अग्निवीरों के आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने फूल-मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर देश सेवा के लिए चयनित युवाओं का अभिनंदन किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अग्निवीर योजना देश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। सेना में चयनित ये युवा पूरे क्षेत्र का गौरव हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इनके जज्बे से अन्य युवाओं में भी राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत होगी।

समारोह में बाबूलाल दांगी, बालेश्वर सर, समाजसेवी विजय दांगी, पिंटू कुमार दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने अग्निवीरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि उन्हें अपने अग्निवीरों पर गर्व है और पूरा क्षेत्र सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment