Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस का एक्शन: होटल में छापेमारी, कई युवक-युवतियों से पूछताछ जारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई, कई युवक-युवतियां हिरासत में; होटल कराया गया बंद

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित दीपूगढ़ा के एक होटल में रविवार को पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ लोग पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने होटल को तत्काल बंद करा दिया।

पुलिस के अनुसार, होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने पर कोर्रा थाना की टीम ने अचानक होटल में दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ युवक-युवतियां जल्दबाजी में भाग निकले, जबकि कई लोगों को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस होटल में ठहरे लोगों की पहचान, उनके आने के उद्देश्य तथा होटल प्रबंधन द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया की पड़ताल कर रही है। होटल के रजिस्टर और अन्य अभिलेख भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने एहतियातन होटल को तत्काल बंद करा दिया है। साथ ही होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या होटल संचालन के दौरान निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।

कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के होटल संचालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment