Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सावन मीना बाजार मेले का शुभारंभ, रंग-बिरंगे झूलों और जादू शो ने बढ़ाया आकर्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, रक्षाबंधन तक चलेगा मेला

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित पानी टंकी के समीप सावन माह के शुभ अवसर पर आयोजित मीना बाजार मेले का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया, गुंजित सिंह, विधायक प्रतिनिधि रौशन सिंह, प्रो. जैनेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हर वर्ष सावन के अवसर पर लगने वाला यह मेला इस बार भी क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार मेला सावन माह से लेकर रक्षाबंधन तक संचालित रहेगा, जहां बच्चों, युवाओं, महिलाओं और परिवार के सभी सदस्यों के लिए मनोरंजन एवं खरीदारी की विशेष व्यवस्था की गई है।

मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले लगाए गए हैं, जबकि युवाओं के लिए टावर झूला, ब्रेक डांस सहित कई रोमांचक झूले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा मनोरंजन के लिए नाट्य मंच की भी व्यवस्था की गई है।

महिलाओं के लिए मीना बाजार में चूड़ियां, बिंदी, सौंदर्य प्रसाधन एवं अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें सजाई गई हैं। वहीं खान-पान के कई स्टॉल भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।

मेले का सबसे बड़ा आकर्षण कोलकाता से आए प्रसिद्ध जादूगर शिव सम्राट हैं। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने अपने हैरतअंगेज जादुई करतबों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके रोमांचक प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंटरगंज पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर मेले के सफल संचालन में प्रभात कुमार निराला की भी महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। आयोजकों ने बताया कि मेले का उद्देश्य सावन के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को मनोरंजन, खरीदारी और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर उपलब्ध कराना है। मेले के शुभारंभ से पूरे हंटरगंज क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment