Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्यालय से चार सोलर प्लेट की चोरी, एक लाख रुपये का नुकसान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने थाने में दिया आवेदन

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, महुआटांड़ परिसर में लगे चार सोलर प्लेट अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए। इस घटना से विद्यालय को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी के बाद विद्यालय की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

घटना के संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने शुक्रवार को गिद्धौर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि शुक्रवार सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तो देखा कि परिसर में लगे चारों सोलर प्लेट गायब हैं। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सोलर प्लेट चोरी हो जाने से विद्यालय की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई है। इससे छात्रों की पढ़ाई, डिजिटल शिक्षण गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अज्ञात चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment