Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विशेष मतदाता पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटाइजेशन में बेहतर प्रदर्शन पर मिला सम्मान

हंटरगंज/चतरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) अभियान के तहत शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को उप निर्वाचन पदाधिकारी, चतरा द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में 27-चतरा विधानसभा क्षेत्र के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा पंचायत के पचमो मतदान केंद्र संख्या-47 की बीएलओ तनुजा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष पहचान बनाई। उन्होंने शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसके लिए उन्हें शॉल एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मतदान केंद्र संख्या-252 की बीएलओ सरिता देवी तथा मतदान केंद्र संख्या-318 की बीएलओ उर्मिला देवी को भी निर्वाचन कार्यों का उत्कृष्ट एवं समयबद्ध निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बीएलओ से निर्वाचन संबंधी कार्यों को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने की अपील की। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment