Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग का बवाल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

10वीं के छात्र को रस्सी से बांधकर बेल्ट से पीटने का आरोप, अभिभावकों का हंगामा; प्रशासन ने बनाई 11 सदस्यीय समिति

धनबाद। निरसा के बेनागड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को विद्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए तथा प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

आक्रोशित लोगों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर बीडीओ इंद्रलाल ओहदार और सीओ विक्रम आनंद को रोक लिया। इस दौरान अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कुछ लोगों ने बोतलें फेंकी और पत्थरबाजी की भी कोशिश की, हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

आरोप है कि मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने के विवाद में 10वीं के छात्र सुमित कुमार दास को उसके साथियों ने रात में रस्सी से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो भी बनाया गया और किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि छात्र ने दो दिन बाद अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद कई अभिभावक अपने बच्चों को हॉस्टल से घर ले गए, जबकि अन्य अभिभावक भी अपने बच्चों को वापस ले जाने के लिए विद्यालय पहुंचे। अभिभावकों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि 520 छात्रों के लिए मात्र छह सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और नियमित वार्डन की भी व्यवस्था नहीं है, जिससे छात्रावास में अनुशासन और सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 11 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि विद्यालय प्रबंधन ने दोषी छात्रों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment