कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण की मांग, मंत्री ने दिया आश्वासन
गिद्धौर (चतरा)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने राज्य के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने मंत्री को एक मांगपत्र भी सौंपा।
मांगपत्र में कहा गया कि द्वारी पंचायत स्थित नए कब्रिस्तान की चारदीवारी नहीं होने के कारण लगातार अतिक्रमण की घटनाएं सामने आ रही हैं। अतिक्रमण को लेकर कई बार विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो चुकी है। ऐसे में अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा, कब्रिस्तान की सुरक्षा तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद को रोकने के लिए शीघ्र चारदीवारी का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संजीव कुमार भी उपस्थित थे।




















Total Users : 1151026
Total views : 2978651