Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

25.67 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसपी की गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईफोन-13 व होंडा शाइन बाइक जब्त; एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेल

सिमरिया (चतरा)। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चतरा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र से 25.67 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक आईफोन-13 और एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मामले का खुलासा रविवार को सिमरिया में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नागर गोजे शुभम भाऊ साहब ने किया।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के पैक्सा-गिद्धौर मुख्य मार्ग से तीन तस्कर अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर चौपारण की ओर जाने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें गिद्धौर के सीओ अनंत शयनम विश्वकर्मा, पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री शामिल थे।

छापेमारी दल ने पेक्सा-गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित पीराटांड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहे तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन पैकेटों में कुल 25.67 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ के अलावा सफेद रंग का आईफोन-13 और काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय शुभम कुमार, 22 वर्षीय रौशन कुमार (दोनों निवासी ताजपुर, चौपारण, हजारीबाग) तथा 20 वर्षीय सुमित कुमार (निवासी मसौंधा, मोहनपुर, गया, बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस ने गिद्धौर थाना कांड संख्या 80/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment