Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सदर अस्पताल पहुँचे भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज, सर्पदंश पीड़ित मुखिया पुत्री का जाना हाल-चाल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत बड़ागाईं पंचायत की मुखिया श्रीमती कैली उरांव जी की पुत्री अर्पिता उरांव को धान रोपाई के दौरान अचानक सांप ने काट लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज हेतु सदर अस्पताल, लोहरदगा लाया गया।

जैसे ही इस घटना की जानकारी भारतीय जनता पार्टी, लोहरदगा जिला अध्यक्ष श्री अजय कुमार पंकज जी को मिली, वे बिना विलंब किए सदर अस्पताल पहुँचे। उन्होंने अर्पिता उरांव एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों से बातचीत कर इलाज की पूरी जानकारी प्राप्त की।

डॉक्टरों द्वारा उचित उपचार किए जाने की जानकारी मिलने के बाद श्री अजय कुमार पंकज जी ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और अर्पिता उरांव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जिला अध्यक्ष के साथ अनुसूचित जनजाति के जुझारू नेता पवन तिग्गा भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment