राहुल सिंह चंद्रवंशी ने की निष्पक्ष जांच की मांग, जयराम महतो पर लगाए भेदभावपूर्ण रवैये के आरोप
मयूरहंड (चतरा)। जेएलकेएम नेता सूरज कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके पैतृक गांव बेला में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) देवघर जिला युवा अध्यक्ष एवं चंद्रवंशी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह चंद्रवंशी अपने समर्थकों के साथ बेला गांव पहुंचे। उन्होंने सूरज कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सांत्वना दी।
गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहुल सिंह चंद्रवंशी का अंगवस्त्र एवं धार्मिक चित्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
मीडिया से बातचीत में राहुल सिंह चंद्रवंशी ने जेएलकेएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम महतो पर जाति आधारित राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक मामले में पार्टी नेतृत्व ने देवेंद्र महतो को जेल जाने से बचाया, जबकि केंद्रीय सदस्य सूरज कुमार सिंह के मामले में समान व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सभी के साथ समान न्याय होना चाहिए।
इस दौरान गांव में ग्रामीणों और समर्थकों के बीच पूरे मामले को लेकर व्यापक चर्चा होती रही। स्थानीय लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। मौके पर राजू चंद्रवंशी, बाबूलाल चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, शिवकुमार चंद्रवंशी, दशरथ चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।





















Total Users : 1070857
Total views : 2870172