Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का एसडीओ ने लिया जायजा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बूथ संख्या-5 पहुंचकर मतदाताओं से की बातचीत, नाम व विवरण अद्यतन कराने की अपील

चौपारण (हजारीबाग)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चौपारण प्रखंड के बूथ संख्या-5, अहरी का अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) जोहान टुडु ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया तथा मतदाताओं से संवाद कर अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम, पता एवं अन्य विवरण समय पर सत्यापित और अद्यतन कराएं, ताकि भविष्य में मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने मतदाताओं को अभियान के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही लोगों से अपने परिवार और आसपास के पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान शिक्षक शिवकुमार यादव भी मौजूद रहे और मतदाताओं को जागरूक करने तथा अभियान के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग करते नजर आए। प्रशासन ने उम्मीद जताई कि जनसहभागिता से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफल होगा और मतदाता सूची अधिक सटीक एवं पारदर्शी बन सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment