Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर तिवारी दुरा में 15 जुलाई को भव्य भंडारा, तैयारियां पूरी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

​श्री श्री 1008 श्री जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर तिवारी दुरा में 15 जुलाई को भव्य भंडारा, तैयारियां पूरी

 

सैकड़ों वर्ष पुराना है मंदिर का गौरवशाली इतिहास

 

​लोहरदगा। स्थानीय तिवारी दुरा स्थित ऐतिहासिक श्री श्री 1008 श्रीजगन्नाथ महाप्रभु मंदिर परिसर में आगामी 15 जुलाई को एक भव्य विशेष भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। रथ यात्रा के पावन अवसर के पूर्व आयोजित होने वाले इस महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम को लेकर पूजा समिति और स्थानीय सनातन धर्मावलंबियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में सभी सनातन धर्मावलंबियों का बढ़-चढ़कर सहयोग मिल रहा है। ​कमेटी के सक्रिय सदस्य देवनारायण पांडेय, बिजय चंद्रशेखर, विवेक अग्रवाल, शंकर कुशवाहा, धीरेंद्र महतो, महेंद्र महतो, ललित महतो, राजेश महतो, शैलेश कुशवाहा, विकास महतो एवं अजय महतो समेत अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह भंडारा आगामी 15 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु की इच्छा तक अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि तिवारी दुरा समिति द्वारा दशकों से रथ यात्रा के पूर्व इस भव्य भंडारे का आयोजन निरंतर किया जाता रहा है, जो इस वर्ष भी अपनी पूरी भव्यता के साथ संपन्न होगा। ​तिवारी दुरा स्थित जगन्नाथ महाप्रभु का यह मंदिर क्षेत्र में गहरे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है। इस प्राचीन मंदिर का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है, जहां भगवान जगन्नाथ महाप्रभु, भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रह विराजमान हैं। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर में भगवान गणेश, माता पार्वती, देवों के देव महादेव, संकटमोचन हनुमान जी और माता दुर्गा समेत समस्त देवी-देवताओं का वास है।

​धार्मिक मान्यता है कि इस सिद्ध पीठ में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है। यहाँ प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा संपन्न होती है, वहीं पिछले कुछ वर्षों से विशेष पर्व-त्योहारों के अवसरों पर भव्य महाआरती का भी आयोजन किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। पूजा समिति ने सभी प्रबुद्ध नगरवासियों और श्रद्धालुओं से इस पावन भंडारे में सपरिवार सम्मिलित होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसे में शहीद सीआरपीएफ जवान पंचतत्व में विलीन, सैनिक सम्मान के साथ 24 घंटे बाद अंतिम विदाई

शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति: शिक्षामित्र स्व. उमेश भारती का निधन, शिक्षक समाज में शोक की लहर

भूमि विवाद में सील हुआ मध्य विद्यालय, छात्रों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

कमीशनखोरी के आरोपों के बाद अब तालाबंदी को लेकर सुर्खियों में आए निकाय प्रतिनिधि, बिना पूर्व सूचना सरकारी कार्यालय ठप करने पर खड़े हुए गंभीर विधिक सवाल

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में त्रिदिवसीय संकुल स्तरीय कार्यशाला का भव्य आगाज

पति ने दोस्तों संग मिलकर पत्नी और साले को उतारा मौत के घाट; अगवा कर दी खौफनाक सजा

Leave a Comment