Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसडीपीओ श्रद्धा केरकेटा का कड़ा निर्देश: भंडरा रथ मेले में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, चप्पे-चप्पे पर होगी निगरानी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । प्रखंड में लगने वाले 9 दिवसीय ऐतिहासिक रथ मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को भंडरा थाना परिसर में सीओ दुर्गा कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 जुलाई से शुरू होने वाले रथ मेले की सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में डीएसपी समीर तिर्की ने कहा कि रथ मेला में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी । उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।एसडीपीओ श्रद्धा केरकेटा ने कहा कि मेले में आने वाली महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए महिला पुलिस बल की अलग से ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मेला क्षेत्र में नो-एंट्री जोन बनाने और पार्किंग स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने आयोजकों से अपील की कि संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ दुर्गा कुमार ने कहा कि प्रशासन मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह सजग है। उन्होंने मेला आयोजन समिति के सदस्यों राधा मोहन शर्मा और किशोरी मोहन शर्मा को निर्देश दिया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 स्वयंसेवकों का दल गठित किया जाए। साथ ही भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरा और कंट्रोल रूम स्थापित करने का भी निर्देश दिया। बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा जाएगा और मेला परिसर में प्राथमिक उपचार केंद्र बनाया जाएगा।

 

थाना प्रभारी मनोज गुप्ता: बैरिकेडिंग कर रोके जाएंगे बड़े वाहन

 

थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मेले के मुख्य प्रवेश मसमानो मोड़, अखिलेश्वर गेट, नवडीहा मोड़ पर बैरिकेडिंग लगाकर बड़े वाहनों के प्रवेश रोक दिए जाएंगे। साथ ही मेले में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसे में शहीद सीआरपीएफ जवान पंचतत्व में विलीन, सैनिक सम्मान के साथ 24 घंटे बाद अंतिम विदाई

शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति: शिक्षामित्र स्व. उमेश भारती का निधन, शिक्षक समाज में शोक की लहर

भूमि विवाद में सील हुआ मध्य विद्यालय, छात्रों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर तिवारी दुरा में 15 जुलाई को भव्य भंडारा, तैयारियां पूरी

कमीशनखोरी के आरोपों के बाद अब तालाबंदी को लेकर सुर्खियों में आए निकाय प्रतिनिधि, बिना पूर्व सूचना सरकारी कार्यालय ठप करने पर खड़े हुए गंभीर विधिक सवाल

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में त्रिदिवसीय संकुल स्तरीय कार्यशाला का भव्य आगाज

Leave a Comment