Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मानदेय और पोषाहार राशि भुगतान की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सेविका-सहायिकाओं ने निकाली रैली, समाज कल्याण पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

लोहरदगा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, जिला लोहरदगा के आह्वान पर गुरुवार को जिलेभर की सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन मैना बगीचा से शुरू होकर समाहरणालय तक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रामचंद्र गोप ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का जनवरी माह से मानदेय एवं पोषाहार मद की राशि लंबित है। उन्होंने कहा कि केंद्र संचालन के लिए कर्मियों को बाजार से उधार लेना पड़ रहा है, जिससे वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सभा में रामधनी देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों को लगातार विभिन्न विभागों के कार्य दिए जा रहे हैं, लेकिन इसके बदले अतिरिक्त पारिश्रमिक नहीं दिया जाता। वहीं बबिता उरांव ने जनगणना कार्य में सेविकाओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्य करने के बावजूद उन्हें कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं मिला, जबकि अन्य सरकारी कर्मियों को मानदेय दिया गया।

पूनम तिर्की ने मांग की कि सेविकाओं का मानदेय प्रत्येक माह नियमित रूप से तथा पोषाहार राशि अग्रिम रूप से उपलब्ध कराई जाए। सभा को सुमेरुन खातून, दयामनी उरांव, उमा देवी और प्रभा कुमारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में संघ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय एवं पोषाहार राशि का भुगतान समेत अन्य मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसे में शहीद सीआरपीएफ जवान पंचतत्व में विलीन, सैनिक सम्मान के साथ 24 घंटे बाद अंतिम विदाई

शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति: शिक्षामित्र स्व. उमेश भारती का निधन, शिक्षक समाज में शोक की लहर

भूमि विवाद में सील हुआ मध्य विद्यालय, छात्रों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर तिवारी दुरा में 15 जुलाई को भव्य भंडारा, तैयारियां पूरी

कमीशनखोरी के आरोपों के बाद अब तालाबंदी को लेकर सुर्खियों में आए निकाय प्रतिनिधि, बिना पूर्व सूचना सरकारी कार्यालय ठप करने पर खड़े हुए गंभीर विधिक सवाल

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में त्रिदिवसीय संकुल स्तरीय कार्यशाला का भव्य आगाज

Leave a Comment