Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बेतलंगी गाँव में धूमधाम से हुआ गौ पूजन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बेतलंगी गाँव में धूमधाम से हुआ गौ पूजन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

​चांन्हो (रांची):

रांची जिले के चांन्हो प्रखंड के अंतर्गत आने वाले बेतलंगी ग्राम में भव्य गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे गांव में सुबह से ही भारी उत्साह देखा गया।

​सुबह से शुरू हुई तैयारियां, विधिवत हुआ पूजन

​गौ पूजन को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों द्वारा गौशाला की विशेष साफ-सफाई की गई। इसके बाद लगभग सुबह 10:30 बजे पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य पुजारी दीनानाथ मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से गौ माता की पूजा-अर्चना संपन्न कराई और क्षेत्र की सुख, समृद्धि की कामना की।

​शाम को भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन

​पूजन के बाद शाम के समय भव्य भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नामी कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल मंडलियाँ:

​शिव शक्ति महिला कीर्तन मंडली (गणेशपुर)

​शास्त्रीय संगीत राजेश ग्रुप (रघुनाथपुर)

​मां जगदंबे सत्संग समिति कीर्तन मंडली (बेतलंगी)

​कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्ध जन

​इस पावन अवसर पर बेतलंगी और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर मुख्य रूप से:

​सुधाकर मिश्रा, सुधीर मिश्रा, सुदर्शन मिश्रा, उमेश मिश्रा, केशव मिश्रा, दीनानाथ मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, अवधेश कुमार वैध, प्रशांत पाठक, विष्णु भगत, राजेश ठाकुर, शिव ठाकुर, मनीष ठाकुर, अनीता देवी, राम लखन महतो, बंसी लोहार, किरण देवी, दिनेश्वर यादव सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक मिश्रा और तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment