Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पहली बारिश में ही कीचड़ में तब्दील हुई सड़क

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चौक पर जलजमाव से राहगीर परेशान, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरहमपुर चौक स्थित गिद्धौर-इटखोरी मुख्य सड़क पहली ही बारिश में बदहाल हो गई है। सड़क पर जलजमाव होने से पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है। कीचड़ फैल जाने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा लगातार बना हुआ है। कई बाइक सवार कीचड़ में गिरकर घायल हो चुके हैं, वहीं कई छोटे-बड़े वाहन भी कीचड़ में फंस रहे हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना इस सड़क से गुजरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभाग और पंचायत को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से बरहमपुर चौक स्थित सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा आवागमन को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि लोगों को बारिश के मौसम में राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment