नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, हर सुख-दुख में साथ रहने का दिलाया भरोसा
कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के युवा संघर्षशील समाजसेवी एवं भावी जिला परिषद उम्मीदवार सिकंदर सिंह खरवार सोमवार की रात तुलबुल पंचायत के कंदरी निवासी राजेंद्र यादव की पुत्री चंचला कुमारी तथा लारालुटुदाग निवासी शंकर सिंह खरवार की पुत्री काजल कुमारी के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ तुलबुल पंचायत युवा निगरानी समिति के सदस्य तथा तुलबुल पंचायत के मुखिया प्रतिपक्ष प्रदीप कुमार पासवान भी मौजूद रहे। सभी ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सिकंदर सिंह खरवार ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि समाज के सुख-दुख में सहभागी बनना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि पंचायत अथवा प्रखंड के किसी भी व्यक्ति को यदि किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याएं खुलकर साझा करने की अपील करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।
विवाह समारोह में युवा निगरानी समिति के सदस्य संतोष साव, गांगो शर्मा, धानेश्वर यादव, लक्ष्मी साव, नीरज सिंह, इंद्रदेव साव, गोविंद साव, अर्जुन यादव, सिकंदर शर्मा, अनिल यादव, इंद्रदेव ठाकुर, भुनेश्वर यादव, विशेश्वर यादव, बुधन यादव, शंकर सिंह, चलितर सिंह खरवार, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, रामेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, संदीप सिंह, चिंतामण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।























Total Users : 1076925
Total views : 2878935