Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ओवरलोड हाईवा बने सड़क सुरक्षा के लिए खतरा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

क्षमता से अधिक छर्री लादकर दौड़ रहे वाहन, कार्रवाई की मांग तेज

चतरा। जिले की सड़कों पर ओवरलोड छर्री (गिट्टी) लदे हाईवा वाहनों का परिचालन लगातार जारी है। परिवहन नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए क्षमता से अधिक भार लेकर दौड़ रहे ये वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों के कारण सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

मंगलवार सुबह केशरी चौक से क्षमता से अधिक छर्री लदे कई हाईवा वाहनों के गुजरने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि परिवहन नियमों के उल्लंघन के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण ओवरलोड वाहनों का परिचालन बेखौफ जारी है।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के लगातार परिचालन से सड़कें समय से पहले जर्जर हो रही हैं। साथ ही तेज रफ्तार और अत्यधिक भार के कारण आम लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से नियमित वाहन जांच अभियान चलाने तथा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों पर जुर्माना लगाने एवं परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है। लोगों ने उपायुक्त रवि आनंद से सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और सड़कों को क्षति पहुंचने से बचाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment