पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर
चतरा (पत्थलगड़ा)। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के ओम साईं पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पत्थलगड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बनवारा (पत्थलगड़ा) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी सरोज मिंज ने बताया कि घायल कुंवार मुंडा, निवासी ग्राम सिमरातरी (मेराल पंचायत), बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए गए थे। वहीं समरी देवी, निवासी ग्राम सिमरातरी, भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल पर यातायात व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।























Total Users : 1069435
Total views : 2868209