लोहरदगा -प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंद्रशेखर आजाद चौक तेतर तर,थाना रोड से श्रावणी मास के प्रथम सोमवारी को जिले के छोटे बड़े शिव भक्तों के पैदल जल लेकर रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में जलार्पण को लेकर चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति द्वारा आहूत बैठक समिति के आजीवन संरक्षक कृष्णकांत सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आयोजन को भव्य, गरिमापूर्ण,अनुशासन,श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाने हेतु विचार व निर्णय हुए। जिसमें कांवड़ियों को पहाड़ी मंदिर तक जलपान, विश्रामालय,मेडिकल,चलंत शौचालय,सुरक्षा के चौक चौबंध,पंजीयन व आई कार्ड, जिले के सभी धार्मिक संगठनों, पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं जिला प्रशासन को आमंत्रण,डीजे के बदले कर्णप्रिय ध्वनि विस्तारक यंत्र,पंक्ति बद्ध व अनुशासन से यात्रा,कार्य के अनुसार प्रभारी, नशापान में सख्ती,सबका सहयोग,कोष व आयोजन हेतु समिति व निगरानी समिति का गठन के साथ अगली बैठक खेमराज स्मृति भवन में जिले के सनातनी संगठनों,प्रबुद्ध नागरिकों व शिवभक्तों के साथ की जाएगी।बैठक में सर्व समिति से अध्यक्ष पद हेतु मिथलेश वर्मा”बाबू”,सचिव आनंद ठाकुर,कोषाध्यक्ष हर्षित खत्री तथा निगरानी समिति में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओम प्रकाश सिंह,अशोक खत्री, कृष्णकांत सिन्हा,दिलीप कांस्यकार,दयानंद गुप्ता,संजय बर्म्मन को दायित्व दिया गया। बैठक का संचालन उज्जवल खत्री व आभार व्यक्त रणजी क्रिकेटर आशिष कुमार गुप्ता ने की।मौके पर अशोक खत्री, दिलीप कांस्यकार,दयानंद साहू, दयानंद गुप्ता,संजय बर्म्मन, प्रदीप खत्री,गोलू सिंह,धनंजय वर्मा,मनोज प्रसाद,विकास वर्मा, परमानंद मिश्र,अधिवक्ता शशांक खत्री,पूर्व पार्षद शशि वर्मा,गोपाल मिश्र,भीम महतो, राजन मेहता,निशांत चौधरी, मुकेश महतो,रंजीत गुप्ता,सूरज कांस्यकार,शंभू ठाकुर,राजेश वर्मा,अमर प्रजापति,शानू विश्वास,अखिलेश मिश्र,शुभम वर्मा,पीयूष सोनी,सौरभ वर्मा, करण पांडेय,सुक्खू वर्मा, अनिकेत केसरी,अमित महतो, निखिल,सूरज,अभिषेक, ऋषभ,रितेश,सत्या,रोहन,सानू, प्रिंस,अंकुश आदि मौजूद थे।
लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर समिति ने बनाई रणनीति

On: July 6, 2026 5:57 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1058380
Total views : 2853000