Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

याद-ए-हुसैन कॉन्फ्रेंस में इंसानियत और भाईचारे का दिया गया पैगाम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नेपाल सहित कई राज्यों के उलमा बोले— हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी पूरी मानवता के लिए मिसाल

हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड की केदली कलां पंचायत स्थित रजा नगर बिहारी गोखना में आयोजित ‘याद-ए-हुसैन कॉन्फ्रेंस’ में देर रात तक इंसानियत, अमन, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश गूंजता रहा। सम्मेलन में नेपाल, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से पहुंचे उलमा-ए-एकराम, इस्लामी विद्वानों एवं नातख्वां ने हजरत इमाम हुसैन की महान कुर्बानी को पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेपाल से आए मौलाना इब्राहिम रजा चतुर्वेदी ने वेद और कुरआन का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी धर्म प्रेम, सत्य, न्याय और मानव सेवा का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि इंसानियत की राह पर चलकर ही समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारा कायम रखा जा सकता है। उनके विचारों को उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए इस्लामी विद्वानों ने हजरत इमाम हुसैन के जीवन और उनकी कुर्बानी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा को अपनाने, सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा देश की उन्नति में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वहीं नातिया महफिल में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नातख्वां ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूरी रात आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखा। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद सलीम सेठ ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अन्य सहयोगियों को अंगवस्त्र और सम्मान-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन देश में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और समस्त मानवता की खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ के साथ हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग देर रात तक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment