लोहरदगा (कैरो): प्रखंड के खंडा गाँव में आज एक बड़ा हादसा हो गया। खेत से काम करके लौट रही 37 वर्षीय महिला महदी उराइन (पति: स्व. जितवाहन उरांव) बिजली के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाई और आनन-फानन में घायल महिला को सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया।
डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज जारी है।
बड़ा सवाल: ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। आखिर खेत के रास्ते में करंट कैसे उतरा? क्या यह बिजली विभाग की लापरवाही है? प्रशासन को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।























Total Users : 1058392
Total views : 2853021