Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा नगर क्षेत्र गंदगी और गड्ढों की चपेट में, मच्छरों का कहर बना स्वास्थ्य संकट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा नगर क्षेत्र गंदगी और गड्ढों की चपेट में, मच्छरों का कहर बना स्वास्थ्य संकट

 

 

स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

 

लोहरदगा: लोहरदगा नगर क्षेत्र इन दिनों बदहाल सफाई व्यवस्था, अधूरे नाले और सड़कों के किनारे लंबे समय से खुदे गड्ढों के चलते गंभीर संकट का सामना कर रहा है। खास तौर पर बीआईडी, छतर बगीचा मोड़ से लेकर मिशन चौक तक एनएच पथ के किनारे कई स्थानों पर खुदे गड्ढे स्थानीय नागरिकों की परेशानी का कारण बन चुके हैं। सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति यूनियन बैंक के पास देखी जा सकती है, जहां करीब दो वर्षों से एक गड्ढा यूं ही खुला पड़ा है, जिसपर नाली निर्माण होना था। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के ठेकेदार की लापरवाही से यह काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इन गड्ढों में गंदा पानी भर जाने से बदबू तो फैल ही रही है, साथ ही मच्छरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका से लोग डरे हुए हैं। इसके बावजूद नगर परिषद और एनएच विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद हर माह सफाई शुल्क वसूल करती है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था बेहद लचर है। फॉगिंग मशीनें सिर्फ वीआईपी इलाकों तक सीमित हैं, जबकि आम बस्तियों की हालत बदतर होती जा रही है। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से माँग किया है कि सभी अधूरे गड्ढों को तत्काल भरा जाए। पूरे शहर में नियमित रूप से फॉगिंग की व्यवस्था की जाए। सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जाए। लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई हो। वही लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। अब देखना यह होगा कि नगर प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितना गंभीर रुख अपनाता है और जनहित में कितनी तत्परता से कदम उठाया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय जिला स्तरीय गैर-आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ

पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़: कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली, भारी मात्रा में पिस्टल व कारतूस बरामद

लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर समिति ने बनाई रणनीति

हलधर गिरधर इंडोर स्टेडियम का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिले तीन बैडमिंटन कोर्ट और आधुनिक जिम

खेत से लौट रही महिला को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

रांची-डाल्टनगंज रेल रूट पर दौड़ेगी 12 कोच वाली मेमू, नौकरीपेशा, छात्रों और व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Comment