Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का भव्य स्वागत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं को बूथ संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

गिद्धौर (चतरा): भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह का शनिवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वे एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

चतरा आगमन के दौरान संगठन महामंत्री ने इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने जिले में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

बैठक के दौरान कर्मबीर सिंह ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाकर संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाना चाहिए।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रीतम कुमार यादव, कपिल कुमार, मनोज कुशवाहा, उपाध्यक्ष सुरेश राणा, भाजपा नेता राजेंद्र दांगी, शिव कुमार दांगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बबलू साव, कैलाश दांगी, अमीर दांगी, महेश यादव, नोमन साव, ईश्वर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment