उन्नत किस्म के बीजों के साथ किसानों को वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारी
सिमरिया (चतरा): उन्नति फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीसी), सिमरिया के कार्यालय परिसर में किसानों के बीच अनुदानित धान बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बनासाड़ी पंचायत के मुखिया ने किसानों के बीच उन्नत किस्म के धान बीज वितरित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त उन्नत किस्मों के धान बीज डीआरआरएच-2 (DRRH-2), डीआरआरएच-3 (DRRH-3), एराइज-6444 (Arize-6444), आईआर-64 (IR-64) एवं एमटीयू-1010 (MTU-1010) सहित अन्य किस्मों के बीज किसानों को अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्नत बीजों और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर उत्पादन में वृद्धि होने के साथ किसानों की आय भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, उन्नति फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक मंडल के सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।























Total Users : 1054273
Total views : 2847302