Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सहायक अध्यापको (पारा शिक्षको) के आकलन परीक्षा में दिखाई गई पारदर्शिता…

On: August 10, 2023 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा)। पारा शिक्षक सहायक अध्यापकों के 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि को लेकर झारखंड सरकार ने जैक के माध्यम से आकलन परीक्षा 30 जुलाई 2023 को संपन्न कराई। इस आकलन परीक्षा के लिए कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और अधिकारी, पदाधिकारी के देखरेख में पुलिस बल की सुरक्षा के बीच विधिवत तैयारी के साथ परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में झारखंड के वैस्े सभी पारा शिक्षक शामिल हुए जो टेट की परीक्षा से वंचित थे। आकलन की हुई इस परीक्षा के बाद जैक बोर्ड रांची ने पारदर्शिता बरतने के उद्देश्य से परीक्षार्थियों के द्वारा परीक्षा में भरे गए ओएमआर शीट को जैक के वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिया है। जिसका अच्छा परिणाम यह हुआ की परीक्षा की पारदर्शिता तो नजर आई ही साथ ही साथ परीक्षा देने वाले शिक्षक अपने प्रश्न पत्र और दिए गए परीक्षा के ओएमआर शीट के उत्तर मिलकर खुद को संतुष्ट हो पा रहे हैं की वह परीक्षा में कितना हद तक सही लिखे और कितना हद तक गलत। वहीं जब जैक के द्वारा परीक्षा फल का प्रकाशन होगा तब होगा लेकिन ओएमआर शीट मिलने के बाद शिक्षकों ने आपस में ही चर्चा करना शुरू कर दिया है कि परीक्षा को पास कर रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि मैं कुछ अंकों से पीछे रह रहा हूं। संपन्न हुए परीक्षा का ओएमआर शीट अपने वेबसाइट पर लोड किए जाने के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं का यह मानना है की यदि इस तरह की पारदर्शिता परीक्षा आने वाले दिनों में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद उत्तर पत्र इसी तरह वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिया जाय तो एक और जहां अपने परीक्षा फल के प्रति परीक्षार्थी रिजल्ट के प्रति आश्वस्त हो सकेंगे वही परीक्षाओं के बाद अनियमितताओं के लिए जो उंगलियां उठती रही उसे पर पूर्ण रूप से विराम लग सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment