WhatsApp Group Join Now

गुमला -शास्त्री नगर क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, जिनका नाम प्रमिला कुमारी बताया जा रहा है, गंभीर रूप से ट्रांसफर से झुलसी हुई थी और अत्यंत दयनीय अवस्था में यहां वहां घूमती हुई मिलीं। मिशन बदलाव जिला सचिव सईदा खातून नगर अध्यक्ष ज्योति कुमारी, विनय गोप और जिला अध्यक्ष बिनोद साहू को अंचल कार्यालय गुमला के मिथिलेश कुमार ने जानकारी दी और बताया कि कुछ दिन पूर्व वह शास्त्री नगर क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गई थीं, जिसके कारण उनका आधा शरीर बुरी तरह जल गया था। प्रशासन द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया था, लेकिन बाद में वह अस्पताल से चली गई थीं।आज अंचल कार्यालय में कार्यरत मिथिलेश कुमार ने मिशन बदलाव के सामाजिक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर बताया कि एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला नग्न अवस्था में घूम रही हैं और उनका शरीर गंभीर रूप से जला हुआ है। उन्होंने मानवीय आधार पर सहायता की अपील की।सूचना मिलते ही मिशन बदलाव की महिला टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित स्थान पर लाकर उन्हें कपड़े पहनाए, कचरे और अस्वच्छ स्थान से बाहर निकाला तथा भोजन उपलब्ध कराया।इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से एंबुलेंस बुलाकर महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनुपम किशोर की देखरेख में उनका उपचार शुरू कराया गया है।
यह पहल मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जिसमें मिशन बदलाव के टीम ने मिलकर एक जरूरतमंद और असहाय महिला की सहायता के लिए संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया।
















Total Users : 1035315
Total views : 2820716