Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की 11 वर्षीय होनहार छात्रा आरोही खंडेलवाल ने इतनी कम उम्र में तीन किताबें लिख कर इतिहास रची*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला- डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की  11 वर्षीय होनहार छात्रा आरोही खंडेलवाल ने इतनी कम उम्र में तीन किताबें लिखकर एक नया इतिहास रच दिया है। उसकी तीसरी पुस्तक ‘हर कहानी एक शिक्षा’ के विमोचन पर डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती माधवी पांडे ने वंदना सभा में उसे सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रूपेश और सीमा खंडेलवाल की पुत्री आरोही पढ़ाई के साथ-साथ रोजाना 2-3 घंटे लेखन को देती हैं और उसकी असाधारण प्रतिभा के लिए उसे ‘एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड 2026’, ‘रेडिएंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के तहत अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान, और ‘मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ सहित कई राष्ट्रीय पुरस्कारों व सर्वश्रेष्ठ लेखिका के खिताब से नवाजा जा चुका है। मात्र 8 साल की उम्र से लिखना शुरू करने वाली आरोही की किताबों में बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा और प्रेरणादायक सामाजिक संदेश होते हैं और वर्तमान में अपनी चौथी किताब पर काम कर रही इस नन्ही लेखिका की सफलता पर गर्व जताते हुए उनके माता-पिता ने कहा कि आरोही ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो उम्र कोई मायने नहीं रखती।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment