Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा

On: June 21, 2026 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा –शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में उत्साह एवं श्रद्धा के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, श्याम सुंदर कुमार, राजीव कुमार सिंह एवं प्रमेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती, ॐ , भारत माता एवं महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इसके उपरांत योगाचार्यों प्रमेंद्र सिंह, जया मिश्रा एवं वीणा तिवारी के निर्देशन में उपस्थित भैया-बहनों, आचार्य परिवार एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के अंतर्गत संधि योग, मंत्रों सहित पूर्ण सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, अर्धकटिचक्रासन, वज्रासन, शशांकासन, भुजंगासन एवं पवनमुक्तासन जैसे विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, उज्जायी तथा भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया।

योगाभ्यास के साथ देशभक्ति गीत, योग संदेश एवं योग संकल्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन का आधार है। नियमित योग से शरीर, मन और बुद्धि का समन्वित विकास होता है तथा व्यक्ति निरोग एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होता है। एनसीसी कैडेट के भैया बहनों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड2026 ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया आयुष्मान पाठक, श्रेष्ठ कुमार, शौर्य कुमार।

कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र एवं सर्वे भवन्तु सुखिनः की मंगलकामना के साथ किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में योग, स्वास्थ्य एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का वातावरण व्याप्त रहा।

 

“योग अपनाएँ, स्वस्थ जीवन पाएँ” के संदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिता का भाइयों पर हत्या का आरोप; दादा-चाची का दावा— प्रेमी की शादी होने से अवसाद में थी किशोरी

सेवन स्टार्स अकादमी, हेहल रांची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

भंडरा प्रखंड में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

महिला पतंजलि योग समिति लोहरदगा के द्वारा ललित नारायण स्टेडियम लोहरदगा में प्रोटोकॉल के अनुसार हुआ योगाभ्यास

पतंजलि परिवार लोहरदगा ने 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्यता के साथ महोत्सव के रूप में मनाया

बी.एस. कॉलेज, लोहरदगा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर भव्य योग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का अपील

भागदौड़ भरी जिंदगी में तनावमुक्ति का सरल उपाय है योग, जिला सचिव ने दिया स्वास्थ्य संदेश

भारी बवाल: महिला के घर में घुसने के आरोप में मुखिया को ग्रामीणों ने बनाया बंधक; कथित तौर पर नशे में होने की चर्चा

आत्मा और परमात्मा को जोड़ता है योग, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने ली बड़ी शपथ

अपराधियों का तांडव: घर के बाहर खड़ी बोलेरो को फूंक डाला; जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment