Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिजली विभाग का पावर कट टॉर्चर: भीषण गर्मी के बीच मात्र 10 मिनट दर्शन देकर घंटों गुल रहती है बिजली; त्रस्त हुए उपभोक्ता

On: June 9, 2026 10:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दैनिक कार्य ठप होने से आम जनता का जीना मुहाल, गरीब परिवारों पर दोहरी मार; अनुमंडल-प्रखंड कार्यालय और रेफरल अस्पताल जनरेटर के भरोसे; सुधारात्मक कदम उठाने की उठी मांग

न्यूज स्केल लाइव

सिमरिया (चतरा): चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों आसमान से बरसती आग और रिकॉर्डतोड़ भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था ने स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली की आँख-मिचौनी और अघोषित कटौती से आम उपभोक्ताओं की परेशानी चरम पर पहुंच गई है। अनियमित और बदहाल बिजली आपूर्ति ने पूरे प्रखंड क्षेत्र के जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त और बेपटरी कर दिया है।

सिर्फ 5 से 10 मिनट आती है बिजली, फिर 4 घंटे के लिए गायब

स्थानीय उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि इस चिलचिलाती गर्मी में बिजली महज 5 से 10 मिनट के लिए आती है और फिर अगले तीन से चार घंटे तक पूरी तरह से गुल हो जाती है। बिजली की इस लुका-छिपी के कारण लोगों के घरों में पीने के पानी की किल्लत खड़ी हो गई है। बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण पानी की मोटर से लेकर तमाम घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शो-पीस बनकर रह गए हैं, जिससे लोगों के दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

व्यापार ठप, अमीर इनवर्टर के सहारे तो गरीबों पर टूटा दुखों का पहाड़

बिजली के इस गंभीर संकट का सीधा और प्रतिकूल असर घरेलू कार्यों के साथ-साथ सिमरिया बाजार की व्यावसायिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। वेल्डिंग दुकान, फोटोकॉपी, कंप्यूटर सेंटर और लघु उद्योग पूरी तरह ठप होने की कगार पर हैं।

हालात यह हैं कि आर्थिक रूप से सुविधा-संपन्न लोग तो इनवर्टर, जनरेटर और अन्य वैकल्पिक साधनों के सहारे किसी तरह अपनी दुकानों और घरों का काम चला रहे हैं, लेकिन सुदूर ग्रामीण इलाकों के आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों को सबसे अधिक नारकीय स्थिति और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी भीषण गर्मी और कड़े पावर कट के कारण मासूम बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं।

झारखंड के फुटबॉल वीरों का देश में बजा डंका: नेशनल चैंपियनशिप में अंडर-17 और अंडर-19 दोनों टीमें बनीं राष्ट्रीय विजेता; चैंपियंस का ऐतिहासिक स्वागत

सरकारी कार्यालयों की रफ्तार सुस्त, जनरेटर के भरोसे चल रहा रेफरल अस्पताल

सिमरिया में छाए इस बिजली संकट का असर अब सीधे तौर पर प्रशासनिक व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सिमरिया अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड मुख्यालय कार्यालय, स्थानीय थाना एवं लाइफ-लाइन माने जाने वाले रेफरल अस्पताल सिमरिया में आवश्यक और आपातकालीन सरकारी कार्य भारी-भरकम खर्च उठाकर जनरेटर के सहारे किसी तरह संचालित किए जा रहे हैं। बार-बार बिजली बाधित होने से कंप्यूटर ऑपरेटरों को काम करने में भारी परेशानी आ रही है, जिससे महत्वपूर्ण सरकारी और जनहित के कार्यों की गति पूरी तरह सुस्त हो गई है।

विभाग अविलंब सुधारे व्यवस्था, अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे लोग

स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवियों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता (EE) और कनीय अभियंता (JE) से शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाते हुए क्षेत्र में नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यदि इस भीषण गर्मी के दौर में लगातार की जा रही मनमानी कटौती पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और फीडर व जर्जर तारों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर बिजली सब-स्टेशन का घेराव करने और उग्र आंदोलन करने के लिए पूरी तरह से विवश होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, 173 रोगियों का हुआ निशुल्क इलाज

सरना धर्म कोड लागू कराने को लेकर आदिवासी छात्र संघ हुआ एकजुट , 8 जुलाई को महाआंदोलन का ऐलान

उपायुक्त ने किया चाइल्ड केयर संस्थान समर्पण का औचक निरीक्षण

​उपायुक्त द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने ‘जनता मिलन’ में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश

भाकपा (माले) का महा-आक्रोश मार्च: बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर डीएफओ दफ्तर का घेराव; कॉरपोरेट को वन भूमि देने और हाथियों के आतंक पर जताया विरोध

झारखंड के फुटबॉल वीरों का देश में बजा डंका: नेशनल चैंपियनशिप में अंडर-17 और अंडर-19 दोनों टीमें बनीं राष्ट्रीय विजेता; चैंपियंस का ऐतिहासिक स्वागत

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के परीक्षा परिणामों पर डीसी सख्त: केजीबीवी के रिजल्ट पर जताया असंतोष, गर्ल्स स्कूल को सुधरने की चेतावनी

शिकारियों का दुस्साहस: महुआ चुनने गई महिला को मारी गोली, सफल ऑपरेशन के बाद बांह से निकाला गया छर्रा, जंगल खंगाल रही संयुक्त पुलिस

भारतमाला परियोजना के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: गांव में धूल के गुबार से सांस लेना हुआ दूभर, सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी

मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहनों की रफ्तार पर कड़ा पहरा: एसपी के निर्देश पर थाना गेट के पास बैरिकेडिंग; डीटीओ और पुलिस की संयुक्त जांच में दो दर्जन गाड़ियां जब्त

नाबालिग से छेड़खानी करने वाला दुकानदार गिरफ्तार: मासूम से बदसलूकी पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, भेजा गया जेल

Leave a Comment