Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहनों की रफ्तार पर कड़ा पहरा: एसपी के निर्देश पर थाना गेट के पास बैरिकेडिंग; डीटीओ और पुलिस की संयुक्त जांच में दो दर्जन गाड़ियां जब्त

On: June 9, 2026 9:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर तेज गति से होने वाले हादसों पर लगेगी लगाम; डीटीओ विभाग ने काटे ऑफलाइन चालान; साप्ताहिक बाजार के दिन ‘नो एंट्री’ से ग्रामीणों को बड़ी राहत

न्यूज स्केल लाइव

गिद्धौर (चतरा): चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ने वाले भारी वाहनों और कोयला लदे ट्रकों (कोल वाहनों) की गति पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। चतरा पुलिस अधीक्षक (SP) के सख्त निर्देश पर मंगलवार को गिद्धौर थाना के ठीक समीप मुख्य सड़क पर ड्रम और ब्रेकेटिंग (बैरिकेडिंग) लगाकर रफ्तार पर नकेल कसने की बड़ी व्यवस्था की गई है।

इस प्रशासनिक कदम से जहां तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।

गति सीमा के उल्लंघन पर सख्त हुई पुलिस, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने संभाली कमान

बैरिकेडिंग लगाए जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क मार्ग पर निर्धारित गति सीमा से बाहर जाकर भारी वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से किया जा रहा था। इस बेलगाम रफ्तार को रोकने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार थाना गेट के ठीक समीप मजबूत बैरिकेडिंग और ड्रम स्थापित किए गए हैं, ताकि कोई भी भारी वाहन तेज गति से पार न हो सके।

डीटीओ और पुलिस का संयुक्त एक्शन, दो दर्जन वाहनों का काटा गया ऑफलाइन चालान

थाना गेट के पास बैरिकेडिंग लगाने के तुरंत बाद जिला परिवहन विभाग (DTO) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने स्वास्थ्य विभाग (अस्पताल) के समीप एक सघन और औचक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, फिटनेस और गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों को रोककर कड़ी जांच की गई।

इस विशेष अभियान के तहत लगभग दो दर्जन (24 से अधिक) छोटे-बड़े वाहनों के नियमों के उल्लंघन पर ऑन-स्पॉट चालान काटे गए। अभियान में शामिल डीटीओ विभाग के संतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों का नियमानुसार ऑफलाइन चालान काटा गया है। इन सभी वाहन स्वामियों और चालकों को निर्धारित जुर्माना राशि जिला परिवहन विभाग कार्यालय में जाकर अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

कोल वाहनों के खौफ से डरे रहते थे ग्रामीण, सोमवार को 4 से 5 घंटे की ‘नो एंट्री’ से मिली राहत

विदित हो कि चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर कोल वाहनों (हाईवा व ट्रकों) का परिचालन चौबीसों घंटे लगातार जारी रहता है। इन भारी कोयला लदे वाहनों की अत्यधिक और अनियंत्रित तेज गति के कारण आए दिन गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में लगातार भीषण सड़क दुर्घटनाएं होते रहती हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस खौफ के कारण प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीण और राहगीर हमेशा भयभीत और आशंकित रहते थे।

स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और दुकानदारों द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि गिद्धौर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन कोल वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह ‘नो एंट्री’ (प्रवेश निषेध) लगाई जाए। जनता की इस बेहद जरूरी और संवेदनशील मांग को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने पिछले कुछ समय से साप्ताहिक बाजार के दिन (प्रत्येक सोमवार को) 4 से 5 घंटे तक कोल वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह नो एंट्री लगा दी है। प्रशासन के इस सराहनीय निर्णय से क्षेत्र के आम लोग और बाजार आने वाले ग्रामीण अब खुद को सुरक्षित और बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिजली विभाग का पावर कट टॉर्चर: भीषण गर्मी के बीच मात्र 10 मिनट दर्शन देकर घंटों गुल रहती है बिजली; त्रस्त हुए उपभोक्ता

झारखंड के फुटबॉल वीरों का देश में बजा डंका: नेशनल चैंपियनशिप में अंडर-17 और अंडर-19 दोनों टीमें बनीं राष्ट्रीय विजेता; चैंपियंस का ऐतिहासिक स्वागत

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के परीक्षा परिणामों पर डीसी सख्त: केजीबीवी के रिजल्ट पर जताया असंतोष, गर्ल्स स्कूल को सुधरने की चेतावनी

शिकारियों का दुस्साहस: महुआ चुनने गई महिला को मारी गोली, सफल ऑपरेशन के बाद बांह से निकाला गया छर्रा, जंगल खंगाल रही संयुक्त पुलिस

भारतमाला परियोजना के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: गांव में धूल के गुबार से सांस लेना हुआ दूभर, सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी

नाबालिग से छेड़खानी करने वाला दुकानदार गिरफ्तार: मासूम से बदसलूकी पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, भेजा गया जेल

जल जंगल जमीन व जनजातीय समाज की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर किया था बिरसा मुंडा :- मंगल सिंह * त्याग के कारण भगवान और धरती अबा बने बिरसा मुंडा, उनके आदर्शों को करें आत्मसात

दरिंदगी की हदें पार: 12 वर्षीय मासूम बच्ची की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, खेत से बरामद हुआ खून से लथपथ शव

अफीम तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 किलो 380 ग्राम अवैध अफीम के 1 गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

धरती आबा की पुण्यतिथि पर झुका पूरा राज्य: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

*नगर परिषद गुमला में लगी हुई है मिर्ची प्रशासक झुकेगा नहीं भ्रष्टाचार का आरोप लेकर उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का हल्लाबोल पर प्रशासन चुप हकीकत क्या जनता को इंतजार*

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: उपायुक्त और एसपी ने किया माल्यार्पण

Leave a Comment