Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई आयोजित

On: June 5, 2026 8:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा।सुखदेव भगत, माननीय सांसद, लोहरदगा लोकसभा संसदीय क्षेत्र की अध्यक्षता में  जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (DISHA) की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।

 

बैठक में माननीय सांसद ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जनवितरण प्रणाली दुकानों में लाभुकों को निर्धारित मात्रा में अनाज दिया जाना और पीवीटीजी परिवारों को नियमित रूप से निर्धारित मात्रा अनाज दिया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन को सदर अस्पताल में डिजिटल ब्लड प्रेशर मशीन और एक्स-रे मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सदर अस्पताल में मरीजो का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने व सीएचसी केंद्रों पर दवाइयों की उपलब्धता का भी निर्देश दिया गया।

ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल को जीमा चौक से बराटपुर, मन्हो मोड़ व भक्सो एने नदी नगरा से बाघी तक पथ निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। सांसद ने कहा कि पथों की गुणवत्ता से बिल्कुल समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही बाघा में पुल निर्माण समेत अन्य योजनाओं की आवश्यकता संबंधी जांच कराने का निर्देश दिया गया।

कृषि विभाग को खरीफ-2026 अंतर्गत धान का बीज ससमय किसानों के बीच वितरण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

आपदा प्रबंधन विभाग को नियमित रूप से आपदा से प्रभावितों को भुगतान कराये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अंचलों में आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र विशेष परिस्थितियों में त्वरित रूप से निर्गत करने का निर्देश दिया गया।

नगर परिषद को नियमित रूप से सफाई कर्मियों का मजदूरी भुगतान कराने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटों की मरम्मति कराये जाने का निर्देश दिया गया। चुंगी प्राप्त करने के लिए एक स्थल निर्धारित करने और वेंडिंग रेट चार्ट के अनुसार ही टैक्स लेने का निर्देश दिया गया।

हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज को पाखर स्थित बॉक्साइट खनन से प्रभावित परिवारों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही खनन क्षेत्र में खनन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया गया।

मत्स्य विभाग को जिला के मत्स्यपालकों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

शिक्षा विभाग को चुन्नीलाल प्लस टू उच्च विद्यालय में प्लस टू के बच्चों के लिए बड़े कैंपस की व्यवस्था करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

खेल विभाग को नदिया स्थित आवासीय फुटबॉल कोचिंग सेंटर के बच्चों का नामांकन शिक्षा विभाग से समन्वय करते हुए विद्यालयों में कराने का निदेश दिया गया। साथ ही नदिया मिनी फुटबॉल स्टेडियम में गैलरी के निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया।

एनएचएआई को कुडू में अधिग्रहण किये भूमि एवं संरचना का भुगतान हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

मनरेगा अंतर्गत मैटेरियल व लेबर पेमेंट के स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी।

खनन पदाधिकारी को वर्तमान में बालू स्टॉकिस्ट के पास स्टॉक की जांच करने और एनजीटी लागू होने के बाद पुनः स्टॉक की जांच करने का निदेश दिया गया। साथ ही आवास योजनाओं में लाभुकों को बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

श्रम विभाग को नियमित रूप से नेशनल हाईवे की योजना में मजदूरों को मिल रहे भुगतान की जांच करने का निर्देश दिया गया।

वन विभाग को नियमित रूप से हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाने, आवश्यक किट का वितरण करने का निर्देश दिया गया।

 

डॉ रामेश्वर उरांव, माननीय विधायक, लोहरदगा द्वारा कुडू-सुंदरू पथ की वर्तमान स्थित पर असंतोष व्यक्त किया गया और पथ की जांच कराने का निदेश दिया गया। साथ ही सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिये जाने की बात कही।

 

आज की बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, विधायक के निजी सचिव, DISHA के सभी सम्मानित सदस्यगण, सभी प्रमुख गण, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 को जागरूकता कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के साथ मनाया *

सांसद सुखदेव भगत ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: गैस गोदाम से खुद सिलेंडर लाने पर मिलेगी ₹19.50 की छूट, जानें नियम

​लोहरदगा गैस एजेंसी में 12 हजार से अधिक सक्रिय उपभोक्ता, 1457 उज्ज्वला लाभार्थियों ने एक बार भी नहीं कराया रिफिल

लोहरदगा के दो शूटरों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता पदक

लोहरदगा: जरूरतमंद मरीज के लिए आगे आए बजरंग दल के युवा, ऋतिक गोयल ने किया रक्तदान

भालू और सांप के आतंक से निपटने के लिए कितना तैयार है वन विभाग , ग्रामीणों ने पुख्ता योजना बनाकर भालुओं का हमला नियंत्रित करने की मांग की 

पर्यावरण दिवस पर लोहरदगा को मिलेगी सौगात, बक्सीडिप्पा में नवनिर्मित जैव विविधता उद्यान का आज होगा लोकार्पण

बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम: पुलिस ने घेराबंदी कर स्विफ्ट कार सवार 3 अपराधियों को दबोचा, लोडेड पिस्टल और कुल्हाड़ी बरामद

फ्लिपकार्ट-अमेजन और फोनपे के फर्जी कस्टमर केयर गिरोह का भंडाफोड़: 3 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

सरवां CHC में इलाज में लापरवाही पर फूटा गुस्सा: परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया जमकर प्रदर्शन, स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ की नारेबाजी

कुम्हार प्रजापति समाज की बैठक: संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल; पत्थलगड़ा और गिद्धौर के पंचायतों का होगा महा-प्रशिक्षण

Leave a Comment