Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पर्यावरण दिवस पर लोहरदगा को मिलेगी सौगात, बक्सीडिप्पा में नवनिर्मित जैव विविधता उद्यान का आज होगा लोकार्पण

On: June 5, 2026 7:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पर्यावरण दिवस पर लोहरदगा को मिलेगी सौगात

 

बक्सीडिप्पा में नवनिर्मित जैव विविधता उद्यान का आज होगा लोकार्पण

 

​लोहरदगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज लोहरदगा जिले को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लोहरदगा वन प्रमंडल द्वारा स्थानीय बक्सी डिप्पा में ‘मेरी लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) अभियान के तहत एक भव्य और नवनिर्मित ‘जैव विविधता उद्यान’ (बायोडायवर्सिटी पार्क) तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण आज शुक्रवार, 5 जून 2026 को किया जाएगा। ​वन प्रमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा जारी आधिकारिक आमंत्रण पत्र के अनुसार, लोकार्पण समारोह का आयोजन आज सुबह 11:00 बजे से पार्क परिसर (बक्सी डिप्पा) में किया जाएगा। इस नवनिर्मित उद्यान के उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। जिसमे मुख्य अतिथि लोहरदगा के लोकसभा सांसद सुखदेव भगत इस जैव विविधता उद्यान का विधिवत लोकार्पण करेंगे। वही कार्यक्रम में लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उराँव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वही सम्माननीय अतिथि सह संरक्षक लोहरदगा के पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। ​लोहरदगा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार के अनुसार, यह पार्क क्षेत्र की प्राकृतिक वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगा। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और प्रकृति प्रेमियों से इस गौरवशाली क्षण का गवाह बनने और कार्यक्रम में सादर उपस्थित होने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भालू और सांप के आतंक से निपटने के लिए कितना तैयार है वन विभाग , ग्रामीणों ने पुख्ता योजना बनाकर भालुओं का हमला नियंत्रित करने की मांग की 

बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम: पुलिस ने घेराबंदी कर स्विफ्ट कार सवार 3 अपराधियों को दबोचा, लोडेड पिस्टल और कुल्हाड़ी बरामद

फ्लिपकार्ट-अमेजन और फोनपे के फर्जी कस्टमर केयर गिरोह का भंडाफोड़: 3 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

सरवां CHC में इलाज में लापरवाही पर फूटा गुस्सा: परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया जमकर प्रदर्शन, स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ की नारेबाजी

कुम्हार प्रजापति समाज की बैठक: संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल; पत्थलगड़ा और गिद्धौर के पंचायतों का होगा महा-प्रशिक्षण

स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक क्रांति: सदर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU वार्ड का उद्घाटन; अब गंभीर मरीजों को नहीं जाना होगा रांची-हजारीबाग

132 KV हाईटेंशन विद्युत लाइन निर्माण का रास्ता साफ: सीओ की अगुवाई में हुई ग्राम सभा, वन अधिकार अधिनियम के तहत मिली हरी झंडी

अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे संजीत का जोरदार स्वागत, गाजे-बाजे के साथ निकला विजय जुलूस

कोल रोड विवाद: तीसरे दिन आंदोलनकारियों ने 5 जून का चक्का जाम लिया वापस; अब आमरण अनशन की दी चेतावनी

बाल विवाह के खिलाफ महाअभियान: बीडीओ ने ग्रामीणों को दिलाई शपथ, कहा— कानून तोड़ेगा तो होगी जेल

घाटी में रूह कँपाने वाला हादसा: कोयला बेचकर घर लौट रहे महेंद्र को भारी वाहन ने रौंदा, शव के हुए टुकड़े

रहस्यमयी अग्निकांड: बंद कमरों में रखे बक्से और कपड़ों से अचानक निकलने लगता है धुआं, खौफ में परिवार

Leave a Comment