Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सांसद सुखदेव भगत ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

On: June 5, 2026 8:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*लोहरदगा।*सुखदेव भगत, माननीय सांसद, लोकसभा संसदीय क्षेत्र लोहरदगा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित हुई। 

 

बैठक में माननीय सांसद ने जिला में ट्रिपल राइडिंग करने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के संबंध में नियमित रूप से अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया। साथ ही जिला में वाहनों को नियंत्रित गति में ही चलाये जाने का पालन करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। कुडू-घाघरा लोहरदगा मुख्य पथ में चिरी में सड़क के किनारे झाड़ियों के कटाव का निर्देश और सेन्हा और भंडरा मुख्य पथ में रंबल स्ट्रिप लगाने का भी निर्देश दिया गया है। स्कूलों और कॉलेज में नियमित रूप से यातायात नियमों की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अवयस्कों द्वारा वाहन चलाए जाने पर सख्त निर्देश दिए जाने का भी निर्देश दिया गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को बॉक्साइट धुलाई करने वाले ट्रैकों का फिटनेस जांच करने, नियंत्रित गति में ट्रक का परिचालन करने और ट्रक के पीछे रेडियम स्ट्रिप लगाए जाने का निर्देश दिया गया है। मैना बगीचा में बाजार के दिनों में यातायात नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान नियमित रूप से चलाने और अतिक्रमण करने वाले को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।

 

डॉ रामेश्वर उराँव, माननीय विधायक, लोहरदगा ने बैठक में जिला में यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

 

आज की बैठक में सदस्यों की ओर से बगड़ू-निगनी-गंगुपारा रोड में अनावश्यक स्पीड ब्रेकर को हटाये जाने, जोगना में जर्जर पथ की मरम्मति, चांपी पथ में बड़े-बड़े गड्ढे को भरे जाने, हिंडालको गेट के पास ब्रेकर लगाए जाने, मुख्य चौक चौराहा स्कूलों के आसपास आवश्यक साइनेज लगाए जाने संबंधित प्रस्ताव रखे गए।

 

बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, डीएसपी समीर तिर्की, समिति के माननीय सदस्यगण, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई आयोजित

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: गैस गोदाम से खुद सिलेंडर लाने पर मिलेगी ₹19.50 की छूट, जानें नियम

​लोहरदगा गैस एजेंसी में 12 हजार से अधिक सक्रिय उपभोक्ता, 1457 उज्ज्वला लाभार्थियों ने एक बार भी नहीं कराया रिफिल

लोहरदगा के दो शूटरों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता पदक

लोहरदगा: जरूरतमंद मरीज के लिए आगे आए बजरंग दल के युवा, ऋतिक गोयल ने किया रक्तदान

भालू और सांप के आतंक से निपटने के लिए कितना तैयार है वन विभाग , ग्रामीणों ने पुख्ता योजना बनाकर भालुओं का हमला नियंत्रित करने की मांग की 

पर्यावरण दिवस पर लोहरदगा को मिलेगी सौगात, बक्सीडिप्पा में नवनिर्मित जैव विविधता उद्यान का आज होगा लोकार्पण

बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम: पुलिस ने घेराबंदी कर स्विफ्ट कार सवार 3 अपराधियों को दबोचा, लोडेड पिस्टल और कुल्हाड़ी बरामद

फ्लिपकार्ट-अमेजन और फोनपे के फर्जी कस्टमर केयर गिरोह का भंडाफोड़: 3 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

सरवां CHC में इलाज में लापरवाही पर फूटा गुस्सा: परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया जमकर प्रदर्शन, स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ की नारेबाजी

कुम्हार प्रजापति समाज की बैठक: संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल; पत्थलगड़ा और गिद्धौर के पंचायतों का होगा महा-प्रशिक्षण

स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक क्रांति: सदर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU वार्ड का उद्घाटन; अब गंभीर मरीजों को नहीं जाना होगा रांची-हजारीबाग

Leave a Comment