Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीएचसी में डालसा का जागरूकता शिविर: प्रोजेक्ट एनटीसीपी के तहत ग्रामीणों को दी गई तंबाकू नियंत्रण कानूनों की जानकारी

On: June 1, 2026 12:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डालसा सचिव के निर्देश पर जुटे स्वास्थ्य कर्मी; अधिकार मित्र बोले— तंबाकू की आपूर्ति व उत्पादन कम करना मुख्य उद्देश्य

न्यूज स्केल लाइव

गिद्धौर (चतरा): जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के तत्वाधान में रविवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से अधिकार मित्र पवन कुमार और कुमारी शारदा भारती के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान वक्ताओं ने समाज को खोखला कर रहे नशे पर प्रहार करते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।

तंबाकू सिर्फ स्वास्थ्य नहीं, पूरे परिवार को करता है तबाह

अधिकार मित्रों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर और फेफड़ों की बीमारी जैसी अनेक गंभीर व जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण है। इससे न केवल इसका सेवन करने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि इलाज के भारी खर्च और असमय मौत के कारण पूरे परिवार एवं समाज पर भी इसका बेहद प्रतिकूल व गहरा प्रभाव पड़ता है।

क्या है ‘राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम’ (NTCP), स्वास्थ्य कर्मियों को मिला टास्क

शिविर में उपस्थित लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराया गया। अधिकार मित्रों ने इसके प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित करते हुए बताया:

  • जागरूकता व शिक्षा: तंबाकू के सेवन और इसके धुएं से होने वाले जानलेवा व घातक नुकसानों के बारे में समाज के अंतिम व्यक्ति तक को जागरूक एवं शिक्षित करना।

  • आपूर्ति पर लगाम: तंबाकू उत्पादों के उत्पादन, अवैध व्यापार और उसकी बाजार में आपूर्ति (Supply) को प्रभावी कानूनों के जरिए कम करना।

  • सख्त प्रभावी कानून: कम उम्र के बच्चों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास इसकी अवैध बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध को कड़ाई से लागू कराना।

कार्यक्रम के अंत में सीएचसी केंद्र में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को संयुक्त रूप से यह जिम्मेदारी दी गई कि वे अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ-साथ अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

भंडरा में बड़ा सड़क हादसा टला: नशे में धुत चालक ने चावल लदे कंटेनर को खेत में उतारा, ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे

वन्य आश्रयणी क्षेत्र के विकास मद में कुंडली मार कर बैठे हैं अधिकारी :-  मंगल सिंह भोगता *मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजूबती पर दिया गया बल*

Leave a Comment