Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा के ग्राम भैंसमुंदो में पी.एल.वी. द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

On: May 25, 2026 9:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । भंडरा के ग्राम भैंसमुंदो में पी.एल.वी. द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में पीएलवी शीत महतो, सीमा कुमारी एवं संतोष महतो द्वारा भंडरा प्रखंड के ग्राम भैंसमुंदो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में लू से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विशेष रूप से अवगत कराया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर 108 की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर डालसा द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर नालसा, राज्य स्तर पर झालसा तथा जिला स्तर पर डालसा किस प्रकार आम लोगों को विधिक सहायता एवं सेवा प्रदान करती है।

कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, बाल आशीर्वाद योजना एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी भी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डायन-बिसाही, बाल विवाह, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, भूमि संरक्षण आदि विषयों पर लोगों को जागरूक करना था। साथ ही गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को डालसा के माध्यम से निःशुल्क सरकारी वकील उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस मौके पर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार के गया में ऐतिहासिक खोज: आहर की खुदाई के दौरान मिली पालकालीन अत्यंत दुर्लभ ‘पंचायतन शिवलिंग’

लोहरदगा में सीएसआर फंड के दुरुपयोग पर उठे सवाल, बैरिकेटिंग पर खर्च को लेकर नाराजगी*

गंगा दशहरा महोत्सव को लेकर जिले में उत्साह चरम पर,सचिन कुमार साहू ने किया जनआह्वान

एम्स देवघर का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न; केंद्रीय मंत्री और सांसद ने किया शिरकत

भू-माफियाओं के खिलाफ महा-संग्राम; मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा गया विस्तृत ज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस-वे पर पुलिस का महा-अभियान; टोल प्लाजा के पास नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर कड़ा एक्शन

साइबर अपराध मुक्त बनाने की कवायद तेज; एसडीपीओ से मिले साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, चलेगा महा-जागरूकता अभियान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भयंकर आग; पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, दिल्ली में 100 के पार

पुलिस की जंगलों में महा-सर्जिकल स्ट्राइक; 54 लाख के अवैध डोडा और पोस्ता दाना के साथ तस्कर कैलाश गंजू गिरफ्तार

पुलिस की ड्रग्स माफियाओं पर अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; 50 लाख की अफीम और डोडा के साथ 2 तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

अपनों का वीभत्स कत्ल; सनकी बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट, 3 साल की मासूम बेटी लहूलुहान

किसानों की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, युवा समाजसेवी रामाधार पाठक ने सरकार और कृषि मंत्री को घेरा

Leave a Comment