Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

​लोहरदगा: उप निर्वाचन पदाधिकारी और SDO ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण, BLO को दिए कड़े निर्देश

On: May 23, 2026 10:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

​लोहरदगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-cum-सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार शनिवार को लोहरदगा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत ‘Unmapped’ (अचिह्नित) मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कर दिया गया। इसके साथ ही ऐसे मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष मैपिंग शिविर का भी आयोजन किया गया।

​इस विशेष अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिले के आला अधिकारियों ने विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया। उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास ने मतदान केंद्र संख्या 263, 286, 287, और 290 से 294 तक का गहन निरीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर, अनुमण्डल पदाधिकारी (SDO) अमित कुमार ने सलगी पंचायत के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र संख्या 75, 76, 77 एवं 78 का जायजा लिया। इसके अलावा सभी एइआरओ (AERO) भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे।

​लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्राथमिकता पर होगी मैपिंग: उप निर्वाचन पदाधिकारी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने, हटाने (विलोपन) और सत्यापन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन भी मतदाताओं का विवरण ‘Unmapped’ श्रेणी में है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत मैप किया जाए। उन्होंने बीएलओ को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से काम करने तथा हर एक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने को कहा।

​2003 की वोटर लिस्ट में ऐसे ढूंढें अपना नाम

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए निर्वाचन आयोग ने बेहद आसान डिजिटल सुविधा दी है। आम नागरिक स्वयं वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर “Search Your Name in Last SIR” विकल्प के जरिए अपने नाम की स्थिति की जांच कर सकते हैं। बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे ग्रामीण स्तर पर इस डिजिटल सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि लोग खुद भी जागरूक हो सकें।

​कल (24 मई) भी खुला रहेगा शिविर

इसके अतिरिक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) सूची को पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से तैयार करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बूथों पर मौजूद आम जनता से भी सीधे संवाद किया और उनसे अपने नाम व पते का सत्यापन कराने की अपील की।

​बता दें कि Unmapped मतदाताओं की मैपिंग का यह विशेष कार्य रविवार, 24 मई 2026 को भी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुचारू रूप से जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निर्वाचन कर्मी, बीएलओ सुपरवाइजर और अन्य अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PMMVY के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय TOT प्रशिक्षण आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

माँ दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशनल नर्चर (एमडीडीएसएन त्रिवेणी) स्कूल में समर कैंप का समापन

अपहरण सह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा; प्रेम प्रसंग में युवक को बस से उतारकर जंगल में उतारा था मौत के घाट, बीहड़ से दफनाया गया शव बरामद

यमदूत हाईवा का तांडव: घर और राशन गोदाम में घुसा ट्रक; लाखों का सामान बर्बाद, ग्रामीणों ने ठप की कोयला ट्रांसपोर्टिंग

जमीन विवाद; असहाय महिला की पैतृक भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन मकान निर्माण का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

थार का खूनी तांडव; ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे गार्ड को कुचला, इलाज के दौरान मौत

रफ्तार का कहर: शादी के 18वें दिन ही उठी नवविवाहिता की अर्थी; पति हजारीबाग रेफर, हादसे के बाद मचा कोहराम

*गुमला समाहरणालय से चार किलोमीटर दूर नवाडीह से पड़कीटोली के बीच पुलिया निर्माण हो कुमार हांदू भगत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा*

37वां प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता में विद्या मंदिर बना झारखंड चैंपियन, विद्या मंदिर लोहरदगा ने लहराया परचम

अवैध शराब सिंडिकेट पर प्रशासन का महा-प्रहार; पुलिस और उत्पाद विभाग ने नष्ट किया 10 हजार किलो जावा महुआ

बालू कांड: पुलिस वैन देख माफिया ने अचानक मोड़ा यमदूत ट्रैक्टर; 26 वर्षीय खुशबू की कुचलकर मौत, 7 घंटे बाद ₹1.5 लाख के मुआवजे व आश्वासन पर हटा जाम

प्रखंड सभागार में खरीफ कार्यशाला का महा-मंथन; कम पानी में बेहतर पैदावार और मोटे अनाज की खेती पर वैज्ञानिकों ने दिए कड़े टिप्स

Leave a Comment