माँ दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशनल नर्चर (एमडीडीएसएन त्रिवेणी) स्कूल में समर कैंप का समापन
लोहरदगा: माँ दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशनल नर्चर (एमडीडीएसएन त्रिवेणी) स्कूल में आयोजित एक सप्ताह का समर कैंप शनिवार को संपन्न हो गया। यह समर कैंप 18 मई से 23 मई तक आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समर कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सेल्फ डिफेंस, योग, मूवी टाइम, वॉटर फन, क्लॉथ पेंटिंग, फूड फेस्टिवल और लिक्विड डे जैसे कार्यक्रम शामिल रहे।
स्कूल के चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें निखारना था। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चों को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही खेल-खेल में गणित को आसान तरीके से समझाने, आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से झारखंड की संस्कृति से परिचित कराने तथा वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
लिक्विड डे के दौरान बच्चों को प्राकृतिक पेय पदार्थों जैसे गन्ना जूस, सत्तू पानी, नींबू पानी, लस्सी, पुदीना पानी और माठ के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया तथा कोल्ड ड्रिंक्स जैसे पैकेज्ड पेय पदार्थों से दूरी बनाने का संदेश दिया गया।
वहीं फूड फेस्टिवल के माध्यम से बच्चों को बचत की आदत, व्यापारिक समझ और स्वच्छ एवं हाइजीनिक भोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। छह दिनों तक विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक समझ को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
समर कैंप के समापन अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला।





















Total Users : 981485
Total views : 2747706