Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मोहर्रम को लेकर सीओ व थाना प्रभारी ने किया क्षेत्र का भ्रमण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड में मोहर्रम त्योहार शांति पूर्ण मनाने को लेकर शुक्रवार को सीओ जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव ने दलबल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांगपुर, तिलैया, दुवारी सहित विभिन्न गांवों से निकलने वाले जुलूस व ताजिया को लेकर क्षेत्र का भ्रमण कर बैठक भी किया। भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी द्वारा मोहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस व तजीया रुट में पडने वाले अन्य स्थानों को चिन्हित किया गया। ताकि सुरक्षा के ख्याल से चिन्हित स्थानों पर ब्रेकेटिंग किया जा सके। साथी अखाड़ा के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों के साथ बैठक कर पहले से निर्धारित रूट से ही जुलूस व ताजिया निकालने की बात कही। भाईचारे के साथ मोहर्रम पर्व सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment