Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

On: May 16, 2026 2:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त ने पेट्रोल पंप संचालकों और ऑयल कंपनियों के साथ की समीक्षा बैठक; कालाबाजारी की शिकायत पर जांच के आदेश, स्टॉक छिपाने वालों पर होगी जेल

चतरा | न्यूज़ स्केल लाइव

ईंधन की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर मचे हाहाकार के बीच चतरा जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शुक्रवार को समाहरणालय में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप संचालकों और बीपीसीएल, एचपीसीएल व आईओसीएल के सेल्स मैनेजरों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आवश्यक सेवाओं के लिए निर्बाध आपूर्ति के निर्देश

उपायुक्त ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 का हवाला देते हुए निर्देश दिया कि जिले की बुनियादी सेवाओं को किसी भी कीमत पर रुकने नहीं दिया जाएगा।

  • प्राथमिकता: एंबुलेंस, पुलिस, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य आपूर्ति, दूध वितरण, प्रशासन और समाचार पत्र वितरण से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा।

  • समय सीमा: सभी पेट्रोल पंपों को प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक रिटेलर और यात्री बसों को नियमित रूप से तेल देने का निर्देश दिया गया है।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश

प्रशासन ने ईंधन की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े कड़े नियम लागू किए हैं:

  • कैन और बोतल पर प्रतिबंध: किसी भी पेट्रोल पंप से डिब्बा, बोतल या कैन में पेट्रोल-डीजल देने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

  • CCTV अनिवार्य: सभी पंपों के सीसीटीवी कैमरे हर वक्त क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया है।

  • औचक निरीक्षण: जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को ट्रांसपोर्टरों और पंपों का औचक निरीक्षण करने को कहा गया है।

माँ भगवती पेट्रोल पंप’ प्रतापपुर पर जांच के आदेश

बैठक के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतापपुर स्थित माँ भगवती पेट्रोल पंप द्वारा तेल की कालाबाजारी की शिकायत उपायुक्त के संज्ञान में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी ने बीडीओ प्रतापपुर को तत्काल जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

आम नागरिकों और शादी-विवाह के लिए विशेष व्यवस्था

  • विशेष अनुमति: शादी-विवाह या अन्य अनिवार्य कार्यों के लिए ईंधन की जरूरत होने पर चतरा और सिमरिया के अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

  • प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है, अतः अनावश्यक भंडारण न करें और अफवाहों से बचें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीतू सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारी और पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment