Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*ब्रिगेडियर वी एस ठाकुर का 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला दौरा* *ब्रिगेडियर वी एस ठाकुर ने कैडेटों को दिया राष्ट्र सेवा का मंत्र* *46 झारखंड बटालियन एनसीसी में ग्रुप कमांडर का आगमन: संवाद, मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प*

On: May 15, 2026 10:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला -एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर रांची ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वी एस ठाकुर, सेना मेडल ने गुरुवार को 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पीआई स्टाफ, कैडेटों, एएनओ और सीटीओ के साथ बेहद प्रभावी और सीधा संवाद किया 46 झारखंड बटालियन एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पी बी शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्रुप कमांडर को बटालियन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ब्रिगेडियर ठाकुर ने कैडेटों को नेतृत्व, एकता, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सामुदायिक सेवा में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने एनसीसी के लक्ष्य और उद्देश्यपूर्ति में कैडेट्स की महत्ता को रेखांकित करते हुए कैडेटों को निस्वार्थ सेवा, नेतृत्व क्षमता और एसएससीडी में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य के उत्तरदायी नागरिक के रूप में राष्ट्र की संप्रभुता और सामाजिक समरसता में अपना बहुमूल्य योगदान सुनिश्चित कर सकें। यह दौरा कैडेटों और अधिकारियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा, जिसका समापन अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेटों के मध्य एक नई ऊर्जा के संचार तथा संगठन के आदर्शों और उद्देश्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment