Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में विद्वत परिषद की गोष्ठी आयोजित

On: May 15, 2026 9:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा —सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में विद्वत परिषद की गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्वानों ने “वैश्विक समस्या और भारतीय समाधान” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की शुरुआत में सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे ने कहा कि भारत वैश्विक समस्याओं का समाधान करने में पूर्ण रूप से सक्षम है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से महामारी का सामना किया तथा व्यापक वैक्सीनेशन अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित किया। उन्होंने आगे कहा कि एलपीजी एवं पेट्रोल संकट जैसी समस्याओं से निपटने के लिए भी सभी नागरिकों को समझदारी एवं सहयोग की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. कुमुद अग्रवाल ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर भी बड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक पैदल चलने, वाहनों में दूसरों को स्थान देने तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की। साथ ही संसाधनों के सही उपयोग पर भी जोर दिया। शिव शंकर जी ने कहा कि अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए और केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही आवागमन करना चाहिए, जिससे ईंधन की बचत संभव हो सके। वहीं देवानंद महतो ने पारंपरिक भारतीय खान-पान पद्धति अपनाने पर बल देते हुए कहा कि दही-चूड़ा, सत्तू, मूंग एवं चना जैसे खाद्य पदार्थों को दैनिक जीवन में शामिल करने से स्वास्थ्य लाभ के साथ ईंधन की भी बचत होती है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यदि सभी भारतवासी एकजुट होकर प्रधानमंत्री द्वारा सुझाए गए उपायों का पालन करें, तो वैश्विक समस्याओं का प्रभाव देश पर कम किया जा सकता है। अंत में शांति मंत्र के साथ गोष्ठी का समापन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी नीतू कुमारी, ऋद्धि मिश्रा एवं रोहित कुमार उपस्थित रहे l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें: पवन गौतम

ईंधन संकट और महंगाई से राहत के लिए सरकार सार्वजनिक परिवहन व वर्क फ्रॉम होम को दे प्राथमिकता: रामाधार पाठक

कान्यकुंज स्वर्णकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक 17 जून को, कई अहम मुद्दों पर होंगे ठोस निर्णय

लोहरदगा: स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गंधर्व भगत की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

भंडरा पहुंचे विहिप नेता भैरव सिंह, कहा- ‘आयात घटाओ, भारत बचाओ’; अनावश्यक सोना और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील

स्थापना दिवस को लेकर खेल की प्रतियोगिता का होगा आयोजन

डीएमएफटी शासी परिषद की हुई बैठक, प्राप्त प्रस्ताव को किया गया अनुमोदित

वज्रपात की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, भंडरा CHC से सदर अस्पताल रेफर

​लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने ‘जनता मिलन’ में सुनीं जन-समस्याएं, बाईपास मुआवजे समेत कई मामलों पर अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

झारखंड आंदोलनकारी दशमी कुमारी को प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के लिए अनील कुमार समाजिक कार्यकर्ता ने नगर परिषद पदाधिकारी को सौंपा आवेदन – मनीष कुमार ने कहा ऐसे गरीबों को मिलेगा सीधा लाभ

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा, रांची और पटना में भी बढ़ीं कीमतें

डीसी का बड़ा एक्शन: गिद्धौर CHC, कस्तूरबा विद्यालय और ब्लॉक का औचक निरीक्षण; लापरवाह कर्मियों को चेतावनी

Leave a Comment